7 Interesting Facts about Mission Chandrayan 3: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 मिशन को SDSC से लांच कर दिया है। यह चंद्र मिशन 45 दिनों में चाँद तक पहुंचेगा और उसके बाद इसकी चन्द्रमाँ की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी। अगर भारत इस मिशन में सफल होता है, तो भारत ऐसा चौथा देश बन जायेगा जिसने चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है। चंद्रयान 3 को पृथ्वी से चाँद की 3.84 लाख किलोमीटर की दुरी को तय करने में लगभग 45 दिनों का समय लगेगा।
Mission Chandrayan 3 (चंद्रयान 3) की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 14 जुलाई 2023 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्री हरिकोटा केंद्र से सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। चंद्रयान 3 को LVM 3-M4 रॉकेट के माध्यम से लांच किया गया है। जब चंद्रयान 3 चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा उसके बाद रोवर इस लैंडर से बहार निकलेगा। अगर भारत लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल होता है, तो यह एक विश्व रिकॉर्ड बन जायेगा।
यह दुनिया का पहला चंद्र मिशन होगा जो चाँद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अभी कोई भी देश चाँद के इस सतह पर कोई मिशन लांच नहीं कर पाया है और भारत अगर ऐसा करने में सफल होता है , तो यह एक विश्व रिकॉर्ड बन जायेगा। भारत का चंद्रयान 3 ऐसा पहला चंद्र मिशन होगा जो चाँद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
7 Interesting Facts about Mission Chandrayan 3
1. इसरो के चंद्रयान 3 का कुल बजट ₹ 615 करोड़ है।
2. यह चंद्र मिशन LVM3-M4 नामक रॉकेट से लांच किया गया है।
3. इस मिशन की कुल समय-सीमा 14 दिन (1 लुनार दिवस) है। इसका लैंडर और रोवर 14 पृथ्वी दिवस तक चाँद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करेगा।
4. यदि चंद्रयान 3 सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जायेगा।
5. लांच होने के लगभग 45 दिनों में चंद्रयान 3 चाँद की सतह पर उतरेगा।
6. इसमें 3 भाग है- विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल है।
7. इस मिशन में लैंडर को दक्षिण ध्रुव पर उतारा जायेगा।