आँगनवाडी कार्यकर्ता: मध्यप्रदेश सरकार ने अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के वेतन में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी और अब आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। आपको बता दे की पिछले कई दिनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने मानदेय में बढ़ोतरी के लिए हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह सब देखते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की सैलेरी में वृद्धि करने की घोषणा कर दी थी।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तथा मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में वृद्धि कर दी है। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3000 रूपये प्रतिमाह राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा। यह राशि 01 जुलाई 2023 से इसमें हुयी वृद्धि कार्यकर्ताओं को मिलने लगेगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 62 वर्ष की सेवानिवृति के उपरांत एक लाख पच्चीस हजार रूपये की राशि एक मुश्त प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवनयापन करने में आसानी और सहायता मिलेगी।
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में ₹750 की अतिरिक्त वृद्धि की गयी है। वहीं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सेवानिवृति के उपरांत एक लाख रूपये की राशि एक मुश्त प्रदान की जाएगी। यह नई सेवा शर्तें 01 जुलाई 2023 के बाद सेवानिवृति पर ही लागु होगी।
इस मानदेय में वृद्धि के पश्चात आँगनवाडी कार्यकर्ता का वेतन 13000 रूपये और मिनी आँगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का वेतन 6500 रूपये प्रतिमाह हो जायेगा। जब आंगनवाड़ी कार्यक्रताओं को 500 रूपये प्रतिमाह दिया जाता था तब से लेकर अब तक तीन बार वेतन में वृद्धि की गयी है और गौरतलब है, कि ये सभी वृद्धि चुनावी दौर में ही की गयी है। वर्ष 2005 में 500 रूपये प्रतिमाह का मानदेय प्रदान किया जाता था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी साल 2008 में बढ़ाकर 1500 रूपये कर दी गयी थी और 2018 में सबसे अधिक वृद्धि के साथ 10,000 रूपये प्रतिमाह वेतन कर दिया गया था।
आधिकारिक वेबसाइट: महिला एवं बाल विकास विभाग