Anganwadi Worker Salary: मध्यप्रदेश की आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम शिवराज सिंह ने खुशखबरी सुनाई है। आपको बता दे कि मप्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बहुत समय से मानदेय में वृद्धि को लेकर धरना और हड़ताल कर रहे है। लेकिन अब मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की इन माँगो को मान लिया है, और सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिकाओं का वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। इस आर्टिकल में हम आपको Anganwadi Worker Salary बढ़ाने से संबंधित जानकारी देने जा रहे है।
यदि आप भी किसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जानते है, या आप स्वयं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और अपने साथियों के व्हाट्सप्प तथा फेसबुक पर जरूर शेयर करें।
Anganwadi Worker Salary
वर्तमान में मध्यप्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को क्रमशः ₹ 10,000 और ₹ 5,000 प्रतिमाह दिया जाता है। लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इस वेतनमान से खुश नहीं थी और अपने वेतन में वृद्धि के लिए धरना प्रदर्शन और आंदोलन तथा हड़ताल कर रही है। इन सब कारणों के साथ ही चुनावी माहौल को देखते हुए मप्र सरकार ने सभी कार्यकर्ता और सहायिका के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वेतन में वृद्धि करने के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को रिटायरमेंट राशि भी प्रदान दी जाएगी। CM Ladli Behna Yojana: आज आएगा सबके खाते में 10 June का पैसा
Anganwadi Worker Salary News Madhya Pradesh
आज यानि 11 जून 2023 को राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय मजदुर संघ के नेतृत्व में प्रदेश की कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश की राजधानी भोपाल में भेल दशहरा मैदान में एकत्रित हुयी थी। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने मानदेय मी वृद्धि के लिए कड़ी धुप में धरना दे रही थी।
जब सीएम शिवराज को इस बात का पता चला तो, वे तुरंत भेल दशहरा मैदान पहुंचे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सम्बोधित किया। इसी सम्बोधन के दौरान सीएम शिवराज ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की।
मध्यप्रदेश के CM Shivraj Singh द्वारा 10 जून 2023 को घोषणा की गयी है, कि अब मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को क्रमश ₹ 13,000 और ₹6,500 मासिक वेतन दिया जायेगा। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को 5 लाख रूपये तक का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जायेगा। वेतन में वृद्धि के साथ मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को रिटायरमेंट राशि का भी भुगतान किया जायेगा।
Anganwadi Worker Salary बढ़ाने के साथ ही अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सवा लाख रूपये और सहायिकाओं को एक लाख रूपये की रिटायरमेंट राशि प्रदान की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी mp
जब आंगनवाड़ी कार्यक्रताओं को 500 रूपये प्रतिमाह दिया जाता था तब से लेकर अब तक तीन बार वेतन में वृद्धि की गयी है और गौरतलब है, कि ये सभी वृद्धि चुनावी दौर में ही की गयी है। वर्ष 2005 में 500 रूपये प्रतिमाह का मानदेय प्रदान किया जाता था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी साल 2008 में बढ़ाकर 1500 रूपये कर दी गयी थी और 2018 में सबसे अधिक वृद्धि के साथ 10,000 रूपये प्रतिमाह वेतन कर दिया गया था। जिसके बाद अभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा अपने वेतन में वृद्धि के लिए धरना प्रदर्शन और आंदोलन तथा हड़ताल के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को क्रमश ₹ 13,000 और ₹6,500 मासिक वेतन कर दिया गया है।
यदि आप भी किसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जानते है, या आप स्वयं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है, तो इस आर्टिकल को Anganwadi Worker Salary बढ़ने की ख़ुशी में अपने साथियों के व्हाट्सप्प तथा फेसबुक पर जरूर शेयर करें।
आधिकारिक वेबसाइट: महिला एवं बाल विकास विभाग