CM Ladli Bahna Selfie Contest: मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली बहना मध्यप्रदेश सेल्फी कांटेस्ट की शुरुआत की है। लाडली बहनों को इस कांटेस्ट में भाग लेने और चयनित होने पर लाडली बहनो को नकद पुरुस्कार भी प्रदान किया जायेगा। मैं हूं लाडली बहना – सेल्फी कॉन्टेस्ट का आयोजन mp.mygov.in पोर्टल पर किया जा रहा है। यदि आप भी माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी तक अपना संदेश पहुंचना और एक हजार रूपये की प्रसन्नता और विचार साझा करना चाहते है, तो इस ‘मैं हूं लाड़ली बहना – सेल्फी कॉन्टेस्ट’ में जरूर भाग लें।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की शुरुआत की गयी है। इस योजना के प्रारम्भ करने का मुख्य लक्ष्य है मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
- “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रूपये प्रतिमाह मिलते है।
- यह राशि डीबीटी इनेबल्ड बैंक अकाउंट में महिला को सीधे हस्तांतरित की जाती है।
सरकार ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
अब है लाड़ली बहनों की बारी#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना से लाभान्वित बहनें 'मैं हूँ मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट' में भाग लें और जीतें आकर्षक पुरस्कारVisit: https://t.co/AiVSwRN406#मैं_शिवराज_की_लाड़ली_बहना pic.twitter.com/CBLbQbDhpX
— MP MyGov (@MP_MyGov) July 7, 2023
CM Ladli Bahna Rs 1000
CM Ladli Bahna Yojana की पहली क़िस्त 10 जून 2023 को प्रदेश 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को ट्रांसफर कर दी गयी है। अब महिलाएं दूसरी क़िस्त आने का इंतजार कर रही है। आपको बता दे की 10 जुलाई को इंदौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के अकाउंट में एक- रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: युवाओं को मिलेगा 10000 रूपये प्रतिमाह
मैं हूं लाड़ली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग कैसे लें?
मैं हूं लाड़ली बहना – सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आपको mp.mygov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आप अपनी सेल्फी jpg, jpeg, एवं png. फार्मेट में अपलोड कर अपना संदेश टेक्स्ट बॉक्स में सबमिट कर सकते हैं।
• सेल्फी पाइन्ट पर दिये गये क्यूआर कोड सीधे मोबाईल से स्केन कर अपना रजिस्ट्रेशन कराते हुए अपनी सेल्फी अपलोड कर सकेंगे।
मैं हूं लाड़ली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट पुरुस्कार
प्रथम पुरस्कार- रु. 3000
द्वितीय पुरस्कार- रु. 2000
तृतीय पुरस्कार – रु. 1000